बाल कविता

अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी

हमने खोला आलमारी को, बुला रहे हैं बेचारी को। पर वो चीं-चीं करती है घर में तो वो नहीं रहेगी!

Dr ashwaghosh 275x153.jpg

मणियों का जूता

मम्मी पर है ऐसा जूता, जिसको लाया इब्न बतूता! यह जूता परियों का जूता, यह जूता मणियों का जूता, मोती की लड़ियों का जूता, ढाई तोले सबने कूता, इसको लाया इब्न बतूता! इस जूते की बात निराली, पल में भरता पल में खाली, बच्चे देख बजाते ताली, अजब-अनूठा है यह जूता, इसको लाया इब्न बतूता! इसमें अपने पाँव फँसाकर, हम जाते हैं नानी के घर, इसे पहनकर भग जाता डर, इसको रोके किसमें बूता, इसको लाया इब्न बतूता!

Dr ashwaghosh 275x153.jpg

समय नहीं है

नानी-नानी! कहो कहानी, समय नहीं है, बोली नानी। फिर मैंने पापा को परखा, बोले-समय नहीं है बरखा। भैया पर भी समय नहीं था, उसका मन भी और कहीं था। मम्मी जी भी लेटी-लेटी, बोलीं-समय नहीं है बेटी। मम्मी, पापा, नानी, भैया, दिन भर करते ता-ता-थैया। मेरी समझ नहीं आता है, इनका समय कहाँ जाता है!

Dr ashwaghosh 275x153.jpg

देखा नहीं पहाड़

अब तक हमने देखी बाढ़, लेकिन देखा नहीं पहाड़! सुना वहाँ परियाँ रहती हैं, कल-कल-कल नदियाँ बहती हैं। झरने करते हैं खिलवाड़, लेकिन देखा नहीं पहाड़! और सुना है लोग निराले, घर में नहीं लगाते ताले। हरदम रखते खुले किवाड़, लेकिन देखा नहीं पहाड़! यह भी सुना बर्फ पड़ती है, पेड़ों पर मोती जड़ती है। सब करते हैं उसको लाड़, लेकिन देखा नहीं पहाड़! जीव-जंतु हैं वहाँ अनोखे, चीते, भालू, हरियल तोते। करते रहते सिंह दहाड़, लेकिन देखा नहीं पहाड़!...

Dr ashwaghosh 275x153.jpg

बस्ता मुझसे भारी है

यह कैसी लाचारी है, बस्ता मुझसे भारी है! कंधा रोज भड़कता है, जाने क्या-क्या बकता है, लाइलाज बीमारी है, बस्ता मुझसे भारी है! जब भी मैं पढ़ने जाता, जगह-जगह ठोकर खाता, बस्ता क्या अलमारी है, बस्ता मुझसे भारी है! कान फटे सुनते सहते, मुझे देखकर सब कहते, बालक नहीं, मदारी है, बस्ता मुझसे भारी है!

Aarsi prasad singh 275x153.jpg

बादल आए झूम के

बादल आए झूम के। आसमान में घूम के। बिजली चमकी चम्म-चम। पानी बरसा झम्म-झम।। हवा चली है जोर से। नाचे जन-मन मोर-से। फिसला पाँव अरर-धम। चारों खाने चित्त हम।। मेघ गरजते घर्र-घों। मेढक गाते टर्र-टों। माँझी है उस पार रे। नाव पड़ी मँझधार रे।। शाला में अवकाश है। सुंदर सावन मास है। हाट-बाट सब बंद है। अच्छा जी आनंद है।। पंछी भीगे पंख ले। ढूँढ़ रहे हैं घोंसले। नद-नाले नाद पुकारते।। हिरन चले मैदान से। गीदड़ निकले माँद से। गया सिपाही फौज में।...

Dwarika prasad maheshwaree 275x153.jpg

कौन सिखाता है चिड़ियों को

कौन सिखाता है चिड़ियों को चीं-चीं, चीं-चीं करना?  कौन सिखाता फुदक-फुदक कर उनको चलना फिरना?   कौन सिखाता फुर्र से उड़ना दाने चुग-चुग खाना? कौन सिखाता तिनके ला-ला कर घोंसले बनाना?   कौन सिखाता है बच्चों का लालन-पालन उनको? माँ का प्यार, दुलार, चौकसी कौन सिखाता उनको?   कुदरत का यह खेल, वही हम सबको, सब कुछ देती। किन्तु नहीं बदले में हमसे वह कुछ भी है लेती।   हम सब उसके अंश कि जैसे तरू-पशु-पक्षी सारे। हम सब उसके वंशज...

Maithilisharan gupt 275x153.jpg

माँ कह एक कहानी

"माँ कह एक कहानी।" बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी?" "कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी कह माँ कह लेटी ही लेटी, राजा था या रानी? माँ कह एक कहानी।"   "तू है हठी, मानधन मेरे, सुन उपवन में बड़े सवेरे, तात भ्रमण करते थे तेरे, जहाँ सुरभि मनमानी।" "जहाँ सुरभि मनमानी! हाँ माँ यही कहानी।"   वर्ण वर्ण के फूल खिले थे, झलमल कर हिमबिंदु झिले थे, हलके झोंके हिले मिले थे, लहराता था पानी।" "लहराता था पानी, हाँ-हाँ...

सबसे लोकप्रिय

poet-image

हो कहाँ अग्निधर्मा नवीन ऋषियों

कहता हूँ¸ ओ मखमल–भोगियो। श्रवण...

poet-image

रंज की जब गुफ्तगू होने लगी

रंज की जब गुफ्तगू होने लगी आप...

poet-image

अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी

हमने खोला आलमारी को, बुला रहे हैं...

poet-image

भारत महिमा

हमारे संचय में था दान, अतिथि थे...

poet-image

लू के झोंकों झुलसे हुए थे जो

लू के झोंकों झुलसे हुए थे जो, ...

ad-image