आज बिरज में होरी रे रसिया

उड़त गुलाल लाल भये बादर, केशर रंग में घोरी रे रसिया

Radha holi 600x350.jpg

ब्रज की होली

आज बिरज में होरी रे रसिया॥ 
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥ आज.

कौन के हाथ कनक पिचकारी,
कौन के हाथ कमोरी रे रसिया॥ आज.

कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया॥ आज.

अपने-अपने घर से निकसीं,
कोई श्यामल, कोई गोरी रे रसिया॥ आज.

उड़त गुलाल लाल भये बादर,
केशर रंग में घोरी रे रसिया॥ आज.

बाजत ताल मृदंग झांझ ढप,
और नगारे की जोड़ी रे रसिया॥ आज.

कै मन लाल गुलाल मँगाई,
कै मन केशर घोरी रे रसिया॥ आज.

सौ मन लाल गुलाल मगाई,
दस मन केशर घोरी रे रसिया॥ आज.

‘चन्द्रसखी' भज बाल कृष्ण छबि,
जुग-जुग जीयौ यह जोरी रे रसिया॥ आज.

DISCUSSION

blog comments powered by Disqus

सबसे लोकप्रिय

poet-image

खेलूँगी कभी न होली

खेलूँगी कभी न होली उससे जो नहीं...

poet-image

सब बुझे दीपक जला लूं

सब बुझे दीपक जला लूं घिर रहा तम...

poet-image

पत्रोत्कंठित जीवन का विष बुझा हुआ है

पत्रोत्कंठित जीवन का विष बुझा हुआ...

poet-image

हो कहाँ अग्निधर्मा नवीन ऋषियों

कहता हूँ¸ ओ मखमल–भोगियों। श्रवण...

poet-image

धूप सा तन दीप सी मैं

धूप सा तन दीप सी मैं!  उड़ रहा...

ad-image