राष्ट्रगीत

अमर तिरंगा ध्वज उछालकर नवयुग ने ललकारा है।। भारत-भू ने जन्म दिया है यह सौभाग्य हमारा है ...

Aarsi prasad singh 600x350.jpg

आरसी प्रसाद सिंह

सारे जग को पथ दिखलाने-
वाला जो ध्रुव तारा है।
भारत-भू ने जन्म दिया है,
यह सौभाग्य हमारा है।।
धूप खुली है, खुली हवा है।
सौ रोगों की एक दवा है।
चंदन की खुशबू से भीगा-
भीगा आँचल सारा है।।
जन्म-भूमि से बढ़कर सुंदर,
कौन देश है इस धरती पर।
इसमें जीना भी प्यारा है,
इसमें मरना भी प्यारा है।।
चाहे आँधी शोर मचाए,
चाहे बिजली आँख दिखाए।
हम न झुकेंगे, हम न रुकेंगे,
यही हमारा नारा है।।
पर्वत-पर्वत पाँव बढ़ाता।
सागर की लहरों पर गाता।
आसमान में राह बनाता,
चलता मन-बनजारा है।।
चाँद और मंगल का सपना।
सच होने जाता है अपना।
अमर तिरंगा ध्वज उछालकर
नवयुग ने ललकारा है।।
भारत-भू ने जन्म दिया है
यह सौभाग्य हमारा है।।

DISCUSSION

blog comments powered by Disqus

सबसे लोकप्रिय

poet-image

हो कहाँ अग्निधर्मा नवीन ऋषियों

कहता हूँ¸ ओ मखमल–भोगियो। श्रवण...

poet-image

रंज की जब गुफ्तगू होने लगी

रंज की जब गुफ्तगू होने लगी आप...

poet-image

अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी

हमने खोला आलमारी को, बुला रहे हैं...

poet-image

भारत महिमा

हमारे संचय में था दान, अतिथि थे...

poet-image

लू के झोंकों झुलसे हुए थे जो

लू के झोंकों झुलसे हुए थे जो, ...

ad-image